RPSC ने जारी किया कैलंडर, 16 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्तियां - Khulasa Online RPSC ने जारी किया कैलंडर, 16 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्तियां - Khulasa Online

RPSC ने जारी किया कैलंडर, 16 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्तियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) द्वारा गुरुवार को विभिन्न परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथि जारी की गई। अगले साल जनवरी 2023 से मई 2023 तक संस्कृत शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग के कुल 1200 विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा इस संबंध में विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि वर्ष 2023 में संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड- द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 6 विषयों के कुल 538 पदों के लिए जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में में परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी के 4 पदों के लिए चतुर्थ सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हॉस्पिटल केयर टेकर के 55 पदों के लिए फरवरी 2023 के द्वितीय सप्ताह में तथा ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के 24 पदों के लिए मार्च 2023 के द्वितीय सप्ताह में परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों के लिए अप्रैल 2023 के चतुर्थ सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जाना संभावित है। इसी प्रकार मई 2023 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में स्वायत्त शासन विभाग में अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद एवं सहायक अभियंता-सिविल के 41 पदों की परीक्षाओं का आयोजन प्रस्तावित है।

आयोग द्वारा पूर्व में जारी किए गए संभावित परीक्षा कार्यक्रमानुसार इस वर्ष अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक विभिन्न विभागों के 15 हजार 862 पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के कुल 6000 पदों की स्कूल लेक्चरर परीक्षा 2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा दिनांक 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाना संभावित है। इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26