रोहिंग्या पति-पत्नी गिरफ्तार्र,पुलिस ने विदेशी अधिनियम में दर्ज किया मामला

रोहिंग्या पति-पत्नी गिरफ्तार्र,पुलिस ने विदेशी अधिनियम में दर्ज किया मामला

बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से सटे महाजन कस्बे में पिछले लंबे समय से रोहिंग्या पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पति पत्नी मूल रूप से बर्मा के रहने वाले हैं, लेकिन अवैध रूप से बीकानेर के इस कस्बे में रह रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
बर्मा के हाथीवाड़ा एरिया में रहने वाला यासीन खान महाजन के वार्ड संख्या पंद्रह में किराए के घर में रहता था। साथ में उसकी पत्नी रसीदा भी रहती है। दोनों के बारे में पिछले दिनों पुलिस को शिकायत मिली थी। इस पर यासीन और रसीदा दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम दोनों के तहत मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह ने खुद मामला दर्ज किया है।
जगह-जगह अवैध निवास
पुलिस को रिपोर्ट मिली है कि जिले में बड़ी संख्या में लोग बिना पासपोर्ट और वीजा के बीकानेर में रह रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बांग्लादेशी और बर्मा के निवासी है। बिना पासपोर्ट के बॉर्डर एरिया में रहना तो दूर यहां भ्रमण करना भी मना है। इससे पहले भी दो जनों को इसी एरिया में गिरफ्तार किया गया है। गुप्तचर एजेंसियां भी इन लोगों पर नजर रख रही है।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |