Gold Silver

सरपंच के घर में घुसे लुटेरे, बेटे को गोली मारी:एक बदमाश को पकड़ा तो दूसरे ने हमला किया

सादुलपुर। हथियारों से लैस बदमाश सरपंच के घर में घुसे और 8 लाख कैश और सोने-चांदी के गहने लूट लिए। इस दौरान सरपंच का बेटा जाग गया। उसने एक बदमाश को दबोच लिया, तभी दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सरपंच के बेटे के कंधे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर गांव में आसपास के लोग जमा हो गए। भागते-भागते बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों ने पीछा किया और 2 बदमाशों को पकड़ लिया। मामला चूरू जिले के राजगढ़ का है। इंदासर गांव के सरपंच सुनील गोस्वामी ने बताया- वह और उसकी पत्नी घर के आंगन में सो रहे थे। 2 बेटे, बहुएं और 3 पोते-पोती कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे हथियारों से लैस 6-7 बदमाश उनके घर में घुस आए। आवाज सुनकर सरपंच की पत्नी जाग गई। उसने शोर मचाया तो पुनीत जाग गया। उसने घर में घुसे एक बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे लुटेरे ने गोली चला दी। गोली पुनीत के कंधे पर लगी। इस दौरान अन्य बदमाशों ने घर से 8 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के गहने लूटकर भागने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग जाग गए। इस दौरान बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग और की। ग्रामीणों ने पीछा कर 2 बदमाशों को पकड़ लिया।

Join Whatsapp 26