रोडवेज यूनियन ने हड़ताल वापस ली:लो-फ्लोर की हड़ताल भी खत्म - Khulasa Online रोडवेज यूनियन ने हड़ताल वापस ली:लो-फ्लोर की हड़ताल भी खत्म - Khulasa Online

रोडवेज यूनियन ने हड़ताल वापस ली:लो-फ्लोर की हड़ताल भी खत्म

राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी संगठनों की ओर से 27 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल को नहीं करने का निर्णय किया है। इससे जहां आमजन को राहत मिलेगी, वहीं आरएएस अभ्यर्थियों को भी सुविधा होगी। 27 अक्टूबर को आरएएस प्री के एग्जाम भी हैं। इसके अलावा जयपुर शहर में लो फ्लोर बस चलाने वाले जेसीटीएसएल कर्मचारियों ने भी आज हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। कल से जयपुर शहर में लो फ्लोर बसों का संचालन फिर से शुरू होगा।

मोर्चा के संयोजक एम.एल यादव ने बताया कि हमारी अधिकांश मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक निर्णय किया है। 5 हजार से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारियों का जो ग्रेच्युटी, उपार्जित अवकाश सहित अन्य परिलाभ अटके पड़े थे वह मिलना शुरू हो गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नाइट अलाउंस, वीकली रेस्ट आदि के बकाया करीब 100 करोड़ रुपए का भुगतान पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते सभी संगठनों ने 27 अप्रैल को प्रस्तावित हड़ताल को खत्म करने का निर्णय किया है।

कल से सड़कों पर दौड़ेंगी लो फ्लोर बसें
जयपुर शहर में दो दिन से बंद पड़ी 280 से ज्यादा लो फ्लोर बसों का संचालन भी शनिवार से होने लगेगा। जेसीटीएसएल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की आज स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा संग बैठक हुई। इस बैठक में सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के बाद यूनियन ने हड़ताल को खत्म करने का निर्णय किया। इस हड़ताल के खत्म होने से जहां 2 लाख यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, पटवार भर्ती परीक्षा देने के लिए आ रहे अभ्यर्थियों को भी सुविधा मिलेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26