कैसे होगा शहर का विकास जब खुद बीजेपी के गढ़ में ही टूटी पड़ी है सड़के, देखें यह वीडियो

कैसे होगा शहर का विकास जब खुद बीजेपी के गढ़ में ही टूटी पड़ी है सड़के, देखें यह वीडियो

कैसे होगा शहर का विकास जब खुद बीजेपी के गढ़ में ही टूटी पड़ी है सड़के, देखें यह वीडियो

बीकानेर। मानसून के बाद जगह-जगह हुए गड्ढों के बाद अब शहर में उनको सही करने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर कई जगहों पर खानापूर्ति का काम किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद शहर के मुख्य मार्गो की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जबकि इन्हीं रास्तों से चाहे मंत्री हो या फिर कोई बड़ा नेता या फिर जिम्मेदार अधिकारी वहां से जाते ही हैं। इसके बावजूद किसी का भी ध्यान इन टूटी सड़कों पर नहीं जाता। सवाल यह उठता है कि जब खुद के क्षेत्र का ही काम नहीं हो रहा तो फिर शहर का विकास कैसे होगा। बात करें करणी नगर क्षेत्र की तो यहां पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं जबकि इसी सड़क पर बीकानेर की महापौर का घर है। भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्यालय भी इसी जगह पर है। यहां पर मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद यहां की सड़क टूटी पड़ी है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं इसके बाद भी यही स्थिति है। जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है और तो और बीकानेर नगर निगम में भी भाजपा का ही बोर्ड है।

मंत्री और पूर्व विधायक का भी घर यहीं
राज्य सरकार में मंत्री सुमित गोदारा और नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई का घर भी करणी नगर क्षेत्र में ही है। इसके बावजूद सर्किल से लेकर भाजपा कार्यलय तक जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी है। महापौर का भी घर यहीं पर है। 100 मीटर की दूरी पर भाजपा का ऑफिस है। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी बुधवार को बीकानेर आए थे और भाजपा कार्यलय गए थे। इसके बावजूद हालात सुधरे नहीं है। बीकानेर पूर्व से चुनाव लड़ चुके तनवीर मालावत के घर के आगे बड़ा से गड्ढा बना हुआ है। रात के अंधेरे में इसी जगह कई बार हादसे की आशंका बनी रहती है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |