ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत, 40 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत, 40 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत, 40 घायल

झालावाड़। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई। इसमें 3 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। 40 अन्य बाराती घायल हुए हैं। लाशों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मंगानी पड़ी। झालावाड़ (राजस्थान) से बारात मध्य प्रदेश के राजगढ़ जा रही थी। इसी दौरान राजगढ़ (मध्य प्रदेश) जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना का कारण ड्राइवर का नशे में होना बताया जा रहा है। रविवार रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि झालावाड़ जिले के जावर इलाके के मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तातूड़िया परिवार की बारात राजगढ़ (मध्य प्रदेश) स्थित कालीपेट इलाके के कमालपुर (देहरीनाथ पंचायत) जा रही थी। राजगढ़ के ​​​​​​खामखेड़ा से कुछ दूरी पर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया। ट्रैक्टर में 60 से 65 बाराती सवार थे। सभी घायल और मृतक राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले हैं। दूल्हा बाइक से आगे निकल गया था। पूरे मामले में जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर नजर बनाए हैं। राजगढ़ के SP ने बताया कि झालावाड़ पुलिस से संपर्क किया गया है। घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है।

 

Join Whatsapp 26