
राजस्थान में दो दर्दनाक हादसे, कार सवार चार जनों की मौत, 50 से ज्यादा बस यात्री घायल





राजस्थान में दो दर्दनाक हादसे, कार सवार चार जनों की मौत, 50 से ज्यादा बस यात्री घायल
राजस्थान में दो दर्दनाक हादसे हुए है। बूंदी व भरतपुर जिले में यह हादसे हुए है। बूंदी जिले में सड़क हादसे में कर सवार चार लोगों की मौत हुई है। मामला बूंदी जिले के हिंडोली थाना इलाके का है। जहां शनिवार देर दौड़ते हुए ट्रॉली ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसकी वजह से पीछे आ रही एक कार पीछे घुस गई। सूचना मिलने पर हिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार रात करीब 12:30 बजे हादसा हुआ। मध्य प्रदेश के आगरा मालव के रहने वाला एक परिवार का लेकर पुष्कर जा रहा था। दिवाली पर पुष्कर में देवताओं को भोग लगाने के लिए परिवार जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर अचानक ब्रेक लगा दिए जिसकी वजह से पीछे से आ रही कार घुस गई। ट्रॉले से टकराने के बाद कार सवार चार लोगों के मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें डूंगा खेड़ी निवासी देवी सिंह, राजाराम, जितेंद्र, मानखाबाई मौत हो गई। इसके अलावा ईश्वर सिंह, भैरों सिंह और सौरव को अस्पताल ले जाया गया। जहां ईश्वर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है। बूंदी के जिला अस्पताल में मृतकों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। भरतपुर जिले में स्लीपर बस पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। मामला भरतपुर के रूपवास थाना इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह स्लीपर बस रूपवास थाना इलाके से गुजर रही थी। तभी अचानक बस पलट गई। किसी वाहन को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इस दौरान बस पलटने के कारण यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों की साथ सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। आरबीएम अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


