
बीकानेर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल,गंभीर चोटें आने से दोनों बीकानेर रेफर






बीकानेर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल,गंभीर चोटें आने से दोनों बीकानेर रेफर
बीकानेर। नोखा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार महादेव होटल के पास राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बीकानेर जामसर थाना क्षेत्र किस्तूरिया बामनवाली के रामपाल सिंह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बागड़ी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा रायसर रोड़ पर हुई। दो बाइक का आपस मे भीड़ गई। बाइक पर सवार नोखा निवासी हनुमान जाजड़ा के गंभीर चोटें आने के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस के एएसआई ओमप्रकाश यादव नोखा की जिला अस्पताल पहुंचे, घायलों की जानकारी ली।


