
बीकानेर: बाइक को मारी टक्कर, छुट्टियों पर आए हुए सेना के जवान का निधन





बीकानेर: बाइक को मारी टक्कर, छुट्टियों पर आए हुए सेना के जवान का निधन
बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से सेना के जवान का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को सेना के जवान सीताराम पंवार और एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार था। इस दौरान चरकड़ा के आसपास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए। इस हादसे में सेना के जवान सीताराम का निधन हो गया है, वहीं सीताराम का साथी भी इस हादसे में घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार सीताराम पंवार माडिया गांव का रहने वाला है और वर्तमान में गंगटोंक में ड्यूटी है और हाल में छुट्टियों पर अपने घर आया हुआ था।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |