हौसलों के उड़ानों को पंख लगाते हुए आरएलजी कोचिंग संस्थानः रोहिताश भारी - Khulasa Online हौसलों के उड़ानों को पंख लगाते हुए आरएलजी कोचिंग संस्थानः रोहिताश भारी - Khulasa Online

हौसलों के उड़ानों को पंख लगाते हुए आरएलजी कोचिंग संस्थानः रोहिताश भारी

 

बीकानेर |शास्त्री नगर स्थित आरएलजी संस्थान द्वारा दीपावली महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत मे अतिथि व्यास कॉलोनी थाना एचएम रोहिताश भारी, डॉ राकेश रावत, महिला कॉन्स्टेबल अर्चना,सेवानिवृत शिक्षिका करुणा आचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया|
बच्चों द्वारा नृत्य,गायन व अभिनय की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई|
अतिथि रोहिताश भारी ने संस्थान द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं की सराहना करी,उन्होंने कहा चिरागों से ही नहीं शिक्षा से भी घर रोशन होते है|
डॉ राकेश रावत ने कहा दीपावली संस्कार संस्कृति और सामाजिकता का त्यौहार है साथ ही बच्चों को इसका आध्यात्मिक महत्व समझाया|
संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा यह पर्व हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की गौरव गाथा है| दीपावली मनाने की सार्थकता तभी जब हम अपने भीतर के अंधकार को दूर करें, जो शिक्षा रूपी प्रकाश से संभव है|
इस अवसर पर संस्थान द्वारा भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रश्नोत्तरी रखी गई जिसमें विजेता रही मैत्री जैन सोनाक्षी जानवी परी को पुरस्कृत किया गया| साथ ही कोचिंग कक्षा की मेधावी छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया|
इस अवसर पर सभी बच्चों को दीपावली गिफ्ट दिए गए |
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ पूजा अग्रवाल ज्योत्सना रावत राजेश गुप्ता तनय भवानी नितिन गौतम सोनू आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26