
शिक्षा हाई स्कूल की रिधिमा ने जीता अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण






बीकानेर। सर्वश्रेष्ठता की ओर बढ़ते हुए शिक्षा हाई स्कूल में एक और परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा रिधिमा शर्मा ने एस ओ एफ ओलिंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय वरीयता सूची में श्रेष्ठ पद प्राप्त किया है। पुरस्कार स्वरूप रिद्धिमा शर्मा को स्वर्ण पदक तथा नगद पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी। दोनों ही पुरस्कार जुलाई 2020 में दिए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही इससे पूर्व ही विद्यालय की इस होनहार छात्रा ने इसी सत्र में हिंदी ओलंपियाड में भी अत्युच पद प्राप्त किया है। इस उपलब्धि की सूचना चेयरमैन रोचक गुप्ता ने दी। संस्था निदेशक श्रीमती शिल्पी गुप्ता तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीमा वालिया ने छात्रा तथा अभिभावकों को बधाई दी।


