
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी कल रहेगे सामूहिक अवकाश पर






बीकानेर। राजस्व मंत्रालियक कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने एवं राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा किये जा रहे आंदोलन के समर्थन में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी 18 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। राजस्व मंत्रालियक कर्मचारियों के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौड़ ने बताया कि राजस्थ्व मंत्रालयिक की मांगों एवं राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की वित्तिय मांगों के संबंध में राज्य सरकार द्वारा कोई निर्णय दिया जाने से राजस्थान राज्सव मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी अवकाश पर रहते हुए राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ द्वारा किये जा रहे आंदोलन में शामिल होंगे।


