स्कूल से घर लौट रही सात साल बालिका से पूजारी ने किया दुष्कर्म

स्कूल से घर लौट रही सात साल बालिका से पूजारी ने किया दुष्कर्म

बीकानेर। स्कूल से घर लौट रही सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम छतरगढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के परिजनों ने छतरगढ़ थाने में एक मंदिर के पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना से पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मामला

दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

छतरगढ़ एसएचओ जयकुमार भादू ने बताया कि थाना क्षेत्र की सात ‘वर्षीय बालिका बुधवार शाम सात बजे तक स्कूल से घर नहीं लौटी तब परिजनों ने तलाश शुरू की। पीड़िता की मां एक मंदिर के पास पहुंची तो बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने झरोखे से झांक कर देखा तो मंदिर का पुजारी अणतुराम जाट बच्ची के साथ खोटा काम कर
रहा था। उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। पीड़िता की मां ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। छतरगढ़ एसएचओ ने बताया कि बालिका का रात को ही मेडिकल करवा रहे हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मंदिर में पूजा व देखरेख का काम करता है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |