
बीकानेर संभाग/ जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के परिणाम हुए घोषित , किसने मारी बाज़ी , जानिए पूरी खबर






खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । एआईसीसी सेक्रेट्री कुलदीप इंदौरा नए जिला प्रमुख होंगे। गुरुवार को हुए चुनाव में उन्होंने भाजपा की कविता को हराया। इसी प्रकार अनूपगढ़ में कांग्रेस की राधा, सादुलशहर में कांग्रेस के निशान सिंह, पदमपुर में कांग्रेस की सुनीता पूनिया और रायसिंहनगर में सुनीता प्रधान बने।
श्रीगंगानगर
जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के परिणाम हुए घोषित
कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा बने जिला प्रमुख
सादुलशहर पंचायत समिति में कांग्रेस के निशान सिंह बने प्रधान
श्रीगंगानगर पंचायत समिति में कांग्रेस के सुरेन्द्रपाल सिंह बने प्रधान
अनूपगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी राधा देवी डागला बनी प्रधान
श्रीकरणपुर पंचायत समिति में कांग्रेस के गोमती देवी निर्विरोध बनी प्रधान
घड़साना पंचायत समिति में कांग्रेस की रेणु जाखड़ बनी प्रधान
सूरतगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस के हजारी राम मील बने प्रधान
रायसिंहनगर पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गोदारा
पदमपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की सुनिता पूनिया बनी प्रधान
श्रीविजयनगर पंचायत समिति में निर्दलीय वीरपाल कौर बनीं प्रधान
जिला प्रमुख और आठ पंचायत समितियों में कांग्रेस ने मारी बाजी
श्रीविजयनगर पंचायत समिति में निर्दलीय बनी प्रधान
भाजपा का कभी नहीं खुला खाता


