Gold Silver

भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन सहित 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज:संतान की गलत जानकारी देकर लड़ा था चुनाव

 

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के जंक्शन थाने में भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुई है। चेयरमैन पर संतान की जानकारी छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप है। प्रोजेक्ट चेयरमैन के साथ प्रस्तावक के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।

एएसआई मुसे खां ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में मोहनलाल (61) पुत्र ताजूराम निवासी गोलूवाला सिहागान तहसील पीलीबंगा ने बताया कि इस साल जल उपयोक्ता संगम समिति भाखड़ा सिंचाई परियोजना, हनुमानगढ़ के चुनाव 8 मार्च 2022 को हुए थे। चुनाव की पात्रता के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के चुनाव के लिए 2 से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए थी। फार्म में आरोपी ने एक ही संतान होने की जानकारी दी, जबकि मनप्रीत सिंह के 2 बेटी और एक बेटा है। निर्वाचन फार्म भरते के 3 महीने के बाद मनप्रीत सिंह के बेटे ने जन्म लिया। मनप्रीत सिंह ने यह जानकारी छिपाकर रखी। मनप्रीत सिंह ने जेआरके वितरिका के अध्यक्ष पद के लिए 29 जून 2022 को एक फार्म भरा जिसमें उसने तीसरे बेटे का जन्म 10 जून 2022 को होने की बात बताई।
मोहनलाल के अनुसार मनप्रीत सिंह ने जानकारी होने के बाद भी निर्वाचन फार्म भरा। कुलदीप सिंह पुत्र राजसिंह निवासी जंडावाली को भी इस बात की जानकारी थी। जिसके बाद भी कुलदीप सिंह ने प्रस्तावक बन सत्यापित किया। वहीं पुलिस ने मनप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26