निगम ने की कार्यवाही, मुख्य स्थानों पर लगे हॉर्डिंग्स उतारे

निगम ने की कार्यवाही, मुख्य स्थानों पर लगे हॉर्डिंग्स उतारे

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नगर निगम की ओर से अवैध हार्डिग्स लगाने वालों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई। निगम के वरिष्ठ सहायक राजस्व वरूण भदौरिया,लिपिक रोहित कुमार के नेतृत्व में म्यूजियम चौराहे से गंगाशहर हॉस्पिटल तक करीब 26 हॉर्डिग्स को हटाया गया। जानकारी के अनुसार जिन प्रतिष्ठानों या सस्थानों के प्रचार हार्डिग्स थे, उनके निगम पर रूपये बकाया चल रहे थे। बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि को जमा नहीं करवाया जा रहा था। जिसके बाद होमागार्ड इंचार्ज ऋषिराज आचार्य की टीम के साथ निगम दल ने इस कार्रवाई को अजाम दिया।

Join Whatsapp 26