
पूर्व विधायक नंदू महाराज को किया याद,दी श्रद्धाजंलि






खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की राजनीति में दबंगई और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले जन-जन के नेता पूर्व विधायक नंदलाल व्यास की आज 10वीं पुण्यतिथि है। 10वीं पुण्यतिथि पर नंदू महाराज को उनके चाहने वालों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस सम्बंध में युवा भाजपा नेता प्रकाश व्यास ने बताया कि दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे पर स्थित महाराज के हाईटेंट पर महाराज को श्रद्धाजंलि दी गयी। व्यास ने बताया कि नंदू महाराज स्मारक पर वरिष्ठ नेता राजकुमार किराडू,पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास,महाराज के साथी रहे महेन्द्र बरडिय़ा सहित अनेक लोगों ने श्रद्धाजंलि दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राजकुमार किराडू ने महाराज को याद करते हुए कहा कि नंदू महाराज ऐसे नेता थे जो हर समय जनता के लिए सुलभता से उपलब्ध रहते थें। किराडूृ ने कहा कि महाराज के जाने के बाद जो बीकानेर की राजनीति में रिक्त स्थान आया है उसे कोई नहीं भर सकता है। वहीं भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि में भी महाराज का एक छोटा सा सिपाही था। जब-जब भी महाराज को याद करता हूं तो आंखे भर आती है।
जेठानंद व्यास ने कहा कि नंदू महाराज ने बीकानेर के लिए समर्पण भाव से काम किया। जिनकी बदौलत आज भी महाराज आमजनता के दिलों में राजकरते है। इस सम्बंध में अमित व्यास ने बताया कि श्रद्धाजंलि सभा में भाजपा नेता विजय उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा,पार्षद किशोर आचार्य,राजकुमार पारीक,मुकेश सारस्वत,तनुज सारस्वत,कुणाल व्यास,अभिषेक बिस्सा,बसंत रंगा,नंदू भदौरिया,रोहन मोदी,हैप्पी व्यास,संपत पारीक,कुंज बिहारी बिस्सा,वीरू रंगा सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

