राजस्थान / ​​​​​​​शादी का लड्‌डू खाकर पछताया, 5 दिन बाद दुल्हन भागी - Khulasa Online राजस्थान / ​​​​​​​शादी का लड्‌डू खाकर पछताया, 5 दिन बाद दुल्हन भागी - Khulasa Online

राजस्थान / ​​​​​​​शादी का लड्‌डू खाकर पछताया, 5 दिन बाद दुल्हन भागी

जयपुर।   दिव्यांग युवक की पत्नी शादी के 5 दिन बाद ही भाग गई। युवक का रिश्ता मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुआ था। ढाई लाख रुपए लेकर मैरिज ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश की युवती से शादी कराई थी। अब पूरा परिवार परेशानी में पड़ गया। शादी के 4-5 दिन बाद एक अनजान युवक का फोन आया। उसने दावा किया कि दुल्हन उसकी पत्नी है। उसने दूल्हे पर रेप का आरोप लगाकर धमकाया और कहा कि 5 लाख रुपए दे। वर्ना मुकदमा दर्ज करा देंगे। इसके बाद दुल्हन ने भी 5 लाख रुपए देने का दबाव बनाया और घर से भाग गई।

जांच में पता चला कि युवती ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दूल्हे की बहन ने जयपुर के बनीपार्क थाने में बुधवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें मैरिज ब्यूरो की संचालिका गीता, दलाल भंवर बलाई, लुटेरी दुल्हन रिया उर्फ अर्सी उर्फ प्रीति, अशोक एवं रामनारायण शामिल हैं।

शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी की कहानी जरा विस्तार से

बनीपार्क थाने में सीकर की रहने वाली ममता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता ट्रक चलाते हैं। मां ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। दिव्यांग होने के कारण भाई की शादी नहीं हो रही थी तो उन्होंने जयपुर में बनीपार्क के पास मैरिज ब्यूरो संचालिका गीता देवी से संपर्क किया। उसने जल्दी शादी कराने का वादा किया। गीता ने उन्हें एक दलाल भंवर से मिलाया। भंवर ने शादी के लिए एक यूपी की पार्टी को मार्च में जयपुर बुलाया था। वहां पर प्रीति नाम की लड़की को दिखाया। लड़की को उन्होंने पसंद कर लिया।

दलाल के जरिए शादी के लिए दिए थे 2.50 लाख रुपए

लड़की के पिता रामनारायण ने कहा कि वे गरीब हैं। बार-बार जयपुर नहीं आ सकते हैं। उन्होंने शादी के खर्चे के लिए 2.50 लाख रुपए मांगे। भंवर के जरिए उन्हें 2.50 रुपए दे दिए। शादी का 100 रुपए के स्टांप पर पूरा ब्योरा लिखा गया। एक सप्ताह के बाद ही सीकर के रींगस में शादी का कार्यक्रम रखा गया। शादी के बाद दुल्हन प्रीति सीकर में ही रही। घर में शादी की सारी रस्में की हुईं। दुल्हन के आने से पूरा परिवार खुश था, लेकिन जल्द ही खुशियों को किसी की नजर लगी गई। शादी के बाद अशाेक नाम के युवक ने दूल्हे को फोन किया। उसने कहा कि प्रीति मेरी पत्नी है। तुमसे इसकी फर्जी शादी हुई है। तूने मेरी पत्नी से रेप किया है। उसने धमका कर कहा कि तेरे खिलाफ रेप का मुकदमा कराएंगे। उसने 5 लाख रुपए देने की मांग की। पूरा परिवार सदमें में आ गया। तब दुल्हन प्रीति ने भी उसे जल्दी ही 5 लाख रुपए देने को कहा। रुपए नहीं देने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद वह रात में फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मैरिज ब्यूरो की संचालिका गीता से संपर्क साधा। संचालिका ने बताया कि दुल्हन दूसरे धर्म की थी। इसके बाद तो परिवार वालों के होश ही उड़ गए। ममता का आरोप है कि दुल्हन के भागने के बाद रुपए वापस लौटाने के लिए पूरा परिवार मैरिज ब्यूरो की संचालिका गीता के पास दौड़ता रहा, लेकिन ढाई लाख रुपए वापस नहीं मिले। इसके बाद बुधवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26