रीट 2022, 10-15 मार्क्स कम रह सकती है कटऑफ 130 का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे टॉपर - Khulasa Online रीट 2022, 10-15 मार्क्स कम रह सकती है कटऑफ 130 का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे टॉपर - Khulasa Online

रीट 2022, 10-15 मार्क्स कम रह सकती है कटऑफ 130 का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे टॉपर

जयपुर  REET-2022 लेवल-1 और लेवल-2 का कट-ऑफ REET-2021 की तुलना में 5% तक कम हो सकती है। 23-24 जुलाई को 4 शिफ्ट में हुए एग्जाम के बाद अब रिजल्ट को लेकर कैंडिडेट्स और सब्जेक्ट एक्सपर्ट अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। स्टूडेंट्स की चिन्ता को देखते हुए REET की तैयारी करवाने वाले अलग-अलग संस्थानों के एक्सपर्ट्स से प्री-रिजल्ट एनालिसिस करवाया है।

इस बार सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि पेपर NCERT पैटर्न पर आया। पिछले साल के मुकाबले पेपर लेवल टफ और हाई रहा है। खासकर 23 जुलाई सेकेंड शिफ्ट पेपर बहुत हार्ड रहा। लेवल-1 भी पिछले साल से कठिन रहा। इसलिए 2021 में REET में 145 मार्क्स लाने वाला ब्रिलियंट स्टूडेंट भी 125 मार्क्स तक ही पहुंचेगा। ज्यादातर कैंडिडेट्स के 90 से 110 नम्बर ही ANSWER KEY से मिलाने पर आ पा रहे हैं। कई कैंडिडेट्स के नंबर 90 से भी डाउन जा रहे हैं। मतलब साफ है, वह पात्रता से बाहर हो रहे हैं।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट उमेश शर्मा का एनालिसिस
कोचिंग वाले ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के सब्जेक्ट एक्सपर्ट उमेश शर्मा कहते हैं- 2021 और 2022 की REET में तुलना करें, तो 2021 में REET सिलेक्शन एग्जाम था। 2022 में पात्रता और मुख्य परीक्षा दो एग्जाम हैं। इस बार पात्रता परीक्षा का लेवल 2021 की तुलना में कठिन रहा है। 2021 में बच्चों के मार्क्स 145 तक पहुंच रहे थे। 2022 में हाईएस्ट मार्क्स 130 तक पहुंच रहे हैं। REET 2022 का लेवल-1 इस साल के लेवल 2 से सरल है। पिछली बार के मुकाबले लेवल-1 कठिन है। 2022 में SST और SCIENCE-MATHS का लेवल बढ़ाया गया है। 5 से 6 लाख अभ्यर्थी इस एग्जाम को क्वालिफाई कर पाएंगे, जो मुख्य परीक्षा में बैठेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26