नौ जून तक जारी हो सकती है भर्ती की विज्ञप्ति, सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

नौ जून तक जारी हो सकती है भर्ती की विज्ञप्ति, सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

खुलासा न्यूज। जयपुर शहर में सफाई कर्मचारियों की भर्ती मामले में आज शुरू हुई हड़ताल देर शाम सरकार के वार्ता के बाद खत्म हो गई। दो दौर में चली वार्ता के बाद सरकार की तरफ से स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती की शर्तो पर सहमति जताते हुए लिखित में आश्वासन दिया। साथ ही नई संशोधित भर्ती विज्ञप्ति 9 जून तक जारी करने के लिए कहा।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर डंडोरिया ने बताया कि हमारी पहली वार्ता डीएलबी मुख्यालय में हुई, जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद दूसरी वार्ता नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय में हुई, जिस पर सहमति बनने के बाद हमने हड़ताल खत्म करने का एलान किया। इस बैठक में डीएलबी अधिकारियों के अलावा कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, मेयर मुनेश गुर्जर भी मौजूद रही।

 

13184 पदों पर ही निकलेगी भर्ती

 

हड़ताल के दौरान संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई कर्मचारी संघ ने स्टाफिंग पेर्टन के आधार पर 30 हजार पदों पर भर्ती की मांग की थी। लेकिन वार्ता में फिलहाल 13 हजार 184 पदों पर ही भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने पर सहमति बनी। शेष पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार करके फाइनेंस डिपार्टमेंट में भिजवाया जाएगा।

 

जून में ही शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

 

सूत्रों के मुताबिक स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 7 या 8 जून को भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। हालांकि विभाग ने 9 जून तक का समय मांगा है। संभावना है कि जून से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जाएगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |