
65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, संशोधित कैलेंडर किया जारी





राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 9 महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलंडर जारी कर दिया है। अप्रैल से अगले साल फरवरी तक राजस्थान में कुल 16 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के 70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से तीन भर्ती परीक्षा हो चुकी है। वहीं, 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
भर्ती परीक्षा का शेड्यूल
- 9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 18 जून
- 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 19 जून
- 1012 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती – 28, 29 और 30 जून
- 5396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा- 9 जुलाई
- 35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती – 9 जुलाई
- 189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती – 10 सितंबर
- 460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम – 11 सितंबर
- 5126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम – 25 सितंबर
- 87 पदों पर वनपाल भर्ती – 6 नवंबर
- 1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती- 12 एवं 13 नवंबर
- CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा – दिसम्बर
- 46,500 पदों के लिए रीट भर्ती -जनवरी 2023
- CET सीनियर सैकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023
वहीं इस साल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 24 अप्रैल को APRO भर्ती परीक्षा, 18 से 20 मई तक कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा और 4 जून को पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में अगले 9 महीने में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 15 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |