
ग्रेड सेकंड टीचर्स के 10 हजार पदों पर भर्ती, भर्ती विज्ञापन अगले महीने से






खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान में 10 हजार ग्रेड सेकंड टीचर्स की जल्द भर्ती होगी। RPSC के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों के लिए योग्यता व भर्ती नियमों के लिए चर्चा चल रही है। इस भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय के टीचर्स का चयन होगा।
उम्मीद की जा रही है कि सभी पदों के लिए अलग-अलग भर्ती विज्ञापन अगले महीने से निकलने शुरू हो जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम स्वयं इस भर्ती प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राज्य के महात्मा गांधी स्कूल के साथ ही सामान्य स्कूल में भी इनकी नियुक्ति होगी। दरअसल, विभाग का प्रयास है कि राज्य के किसी भी महात्मा गांधी स्कूल में कोई पद रिक्त नहीं रहे।
50 हजार से ज्यादा टीचर मिलेंगे
नए सत्र में शिक्षा विभाग को 50 हजार से ज्यादा नए टीचर्स मिल सकते हैं। इसमें टीचर्स के तीस हजार पदों पर REET- 21 के माध्यम से भर्ती हो रही है। इसके अलावा 10 हजार कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, दस हजार ग्रेड सेकंड, डेढ़ हजार पदों पर अन्य टीचर्स की भर्ती होगी।


