
रवि विश्नोई बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता






खुलासा न्यूज,बीकानेर। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेवराम सोऊ ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार एड. रवि विश्नोई को अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा का राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष सोऊ ने बताया कि अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश राहड, राष्ट्रीय महासचिव मांगीलाल बुढिय़ा, राष्ट्रीय सगठन महा मंत्री शिवराज जाखड़ की अनुशंसा के बाद आज जोधपुर के रातानाडा बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रवि विश्नोई की नियुक्ति की गई। रवि विश्नोई 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है।


