
रवीना का नेशनल खिलाड़ी बनने का सपना हुआ साकार, जाम्भाणी आदर्श ग्रुप ने दी सहायत






बीकानेर। जाम्भाणी आदर्श वाट्सअप ग्रुप खेल के मैदान में नेशनल साइक्लिस्ट खिलाड़ी रवीना बिश्नोई के लिए आर्थिक तौर पर संजीवनी बूटी साबित हुआ। जहां पर जाम्भाणी आदर्श वाट्सअप ग्रुप ने अपने समूह से आर्थिक मुहीम चलाकर खिलाड़ी रवीना के लिये सहयोग राशि एकत्रित की। साईक्लिस्ट खिलाड़ी कुमारी रवीना बिश्नोई पुत्री स्वर्गीय जगदीश विश्नोई निवासी पुरानी चुंगी चौकी गजनेर रोड बीकानेर नेशनल रेसिंग साइकिलिस्ट प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर रहीं थी। अपने जुनून व हुनर से बिश्नोई समाज का नाम रोशन करने की तम्मना के साथ अपनी खेल प्रतिभा से भारत के नाम को खेल क्षेत्र में आगे बढाने का सपना अपनी आंखों में हर पल संजोये रखने वाली महिला खिलाड़ी रवीना के सपनों को ऊर्जा देने की आर्थिक शक्ति ईश्वर ने छीन ली थी। उसके पिताजी का देहान्त विगत वर्ष हो गया था। उनके परिवार में कमाने वाली उसकी एक माँ थी। और कोई सहारा नहीं था। रवीना की साइक्लिंग रेसिंग खेल में रुचि होने पर प्रतियोगिता में तैयारी करने के लिए स्वयं की साइकिल नहीं होने पर उनको तैयारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आज रवीना का वह सपना जाम्भाणी आदर्श वाट्सअप ग्रुप की टीम के मार्फत आचार्य स्वामी सच्चिदानंद लालासर साथरी के आहावन पर जाम्भाणी आदर्श वाट्सअप ग्रुप ने (ईकरानवे हजार तीन सौ रूपये) 91,300/रूपये की आर्थिक मदद की तथा इस मुहिम से प्रेरित होकर बीकानेर के डॉक्टर नरेन्द्र कुमार डारा, मनोरोग विशेषज्ञ डाक्टर हरफूल सिंह बिश्नोई, डॉक्टर भागीरथ बिश्नोई मय स्टाफ ने 25000/ हजार रूपये नकद एकत्रित करके समूह को दिया। इस उपरान्त साइक्लिस्ट खिलाड़ी रवीना को कुल 116300/ एक लाख सोल्लह हजार तीन सौ रूपये की आर्थिक मदद रवीना के लिये की है। इस उपरान्त रवीना के अन्र्तराष्ट्रीय ट्रेनिंग साइकिलिस्ट कोच राजेंद्र कुमार डेलू ने जाम्भाणी आदर्श वाट्सअप ग्रुप के इस मानवीय कल्याणकारी सेवा कार्य को परोपकारिता का कार्य बताते हुए समूह के सभी भामाशाही सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उपस्थित समूह संचालक किसना राम विश्नोई सहायक उप निरीक्षक बीकानेर, सूबेदार शैतानाराम आर्मी, पुखराज पूनिया फौजी, सैनिक सहदेव ढ़ाका, श्रवणकुमार ईशरवाल बीएसएफ, राम सिंह गोदारा आर्मी, श्रवण कुमार नेवी सील कमांडो, सुनील कुमार उदानी, हरदान राम सियाग भालनी हाल – के आर डी वाट्सअप ग्रुप कोलकाता, सुशील सियाग बिश्नोई, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, महिपाल सिंवर, राजेंद्र डारा राज पुलिस, अरुण कुमार डारा, भिखी देवी के हाथों से सहयोग राशि रवीना को साइकिल खरीदने के लिये भेंट किया गया।


