
महीने के पहले ही दिन आई अच्छी खबर, इतने रुपये घट गया सिलेंडर का रेट






महीने के पहले ही दिन आई अच्छी खबर, इतने रुपये घट गया सिलेंडर का रेट
नई दिल्ली। जून के पहले ही दिन एक अच्छी खबर आई है। अब लोगों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम चुकाने होंगे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। वाणिज्यिक LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया गया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटाया गया है। हालांकि, कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा है और इसका रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, नया रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिया गया है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 69.50 रुपए घटाया गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी में यह 1676 रुपए मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर के रेट 72 रुपए तक कम हुए, अब यहां सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपए कम होकर 1629 रुपये में मिलेगा।


