सात साल के मासूम से कुकर्म, बच्चा अस्पताल में भर्ती, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

सात साल के मासूम से कुकर्म, बच्चा अस्पताल में भर्ती, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

खुलासा न्यूज नेटवर्क। सात वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बालक की मां की ओर से हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन पुलिस थाना में दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपने पति के साथ पुलिस थाना पहुंच लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका सात वर्षीय लड़का कक्षा 3 में पढ़ता है। हर शुक्रवार को उनके गांव की दरगाह में जुम्मा नमाज अदा होती है, जिसमें खाना भी बनता है। शुक्रवार को दरगाह में नमाज अदा और खाने का आयोजन था। दोपहर करीब 1 बजे उसका लड़का दरगाह में खाना खाने के लिए घर से गया था। उसके बाद दोपहर करीब 2 बजे उसका लड़का घर रोता हुआ आया। उसने रोने का कारण पूछा तो उसके लड़के ने बताया कि वह दरगाह में खाना खाने के लिए गया था। वहां पर उसे दो युवक मिले, जो उसे दरगाह के बाहर ले गए।

एक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने कुकर्म किया। महिला के अनुसार उसने यह जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस के जरिए उसके लड़के को इलाज के लिए टाउन के गवर्नमेंट जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कुकर्म और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मुकदमे की जांच कर रहे जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी विष्णु खत्री के अनुसार बच्चे का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। बयान लेकर अनुसंधान किया जा रहा है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |