महिला के साथ किया दुष्कर्म, बना ली वीडियों क्लिप, अब मामला दर्ज - Khulasa Online महिला के साथ किया दुष्कर्म, बना ली वीडियों क्लिप, अब मामला दर्ज - Khulasa Online

महिला के साथ किया दुष्कर्म, बना ली वीडियों क्लिप, अब मामला दर्ज

खुलासा न्यूज बीकानेर। शादी का झांसा देकर युवती का देह शोषण करने का मामला खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। मामले की जांच सीओ अंजुम कायल कर रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि जयपुर व हाल चक 3 पावली निवासी अशोक गुर्जर पुत्र कैलाश चन्द्र ने उसे शादी का झांसा देकर उसके दुष्कर्म किया तथा वीडियो क्लिप भी बना ली। आरोपी शराब ठेकेदार है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर धारा 450, 376, 366 व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26