
सरकारी नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, एक युवक गिरफ्तार







फतेहपुर. फ तेहपुर सदर थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी ने 1 मार्च को सदर थाने में लिखित में धोखाधड़ी कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
सदर थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर व धोखाधड़ी कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बलारा थाना के मिर्जावास निवासी सुनील उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। फि लहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी सुनील उर्फ राजेंद्र पर पहले भी दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज है।

