रांका ट्रस्ट ने ढींगसरी गांव के खेल मैदान के लिए भेंट किया वाटर कूलर

रांका ट्रस्ट ने ढींगसरी गांव के खेल मैदान के लिए भेंट किया वाटर कूलर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नोखा के ढींगसरी गांव के खेल मैदान हेतु मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स फाउंडेशन को वाटर कूलर भेंट किया गया। ट्रस्ट के रमेश भाटी ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने फुटबॉल चैम्पियनशिप की विजेता टीम को खेल व शिक्षा में आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी। कोच विक्रमसिंह राजवी रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया। ट्रस्ट के हनुमान रांका ने बताया कि गांव की इन बालिकाओं की यह उपलब्धि ओलम्पिक खेलों के गोल्ड मैडल जैसी है। इस दौरान शंभु गहलोत, गणेशमल जाजड़ा, पंकज भाटी, मदन सैन आदि उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |