बीकानेर- सेवा कार्यों के साथ मनाया रांका ने जन्मदिन

बीकानेर- सेवा कार्यों के साथ मनाया रांका ने जन्मदिन

खुलासा न्यूज़, बीकानेर।  नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के जन्मदिन पर अनेक आयोजन किए गए। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि गुरुवार को रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उदयरामसर कॉलेज, मेडिकल कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थाओं में 600 हेलमेट वितरित किए गए। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी व महावीर रांका ने हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने का संदेश दिया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी ने महावीर रांका को जन्मदिन की बधाई दी।

महनोत ने बताया कि इससे पूर्व सुबह कार्यकर्ताओं द्वारा मुरलीमनोहर गौशाला में लापसी वितरित की गई तथा बाइपास रोड पर पौधरोपण का भी आयोजन किया गया। रमेश भाटी ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने अंध विद्यालय में कम्प्यूटर सैट भी भेंट किया। बालिका गृह में बच्चियों के साथ केक काटकर मिठाई वितरित कर जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिवस पर दान-पुण्य, पौधरोपण आदि सेवा कार्यों व धार्मिक कार्यों के साथ जन्मदिन मनाया गया।

Join Whatsapp 26