दवाईयों से बनाई रंगोली,दिया मतदान का संदेश,देखें वीडियो

दवाईयों से बनाई रंगोली,दिया मतदान का संदेश,देखें वीडियो

 

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में 25 नवम्बर को मतदान होने है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा अलग-अलग विभागों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नम्बर दो भुजिया बाजाद में अनोखे रूप में रंगोली संजाई गयी। यह रंगोली स्वास्थ्य केन्द्र में विभिन्न दवाईयों के माध्यम से सजाई गयी। जिसमें संदेश दिया गया कि अवश्य रूप में 25 नवम्बर को मतदान करें। इस सम्बंध में स्वास्थ्य केन्द्र से जुड़ी शालिनी जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर हर स्वास्थ्य केन्द्रों पर रंगोली सजाकर मतदान का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज धनतेरस पर हमारे केन्द्र पर भी दवाईयों से रंगोली सजाई गयी। इस सम्बंध में जोशी ने कहा कि मतदान के दिन घर में नहीं रेहणों वरना पांच साल पड़े सहनों,फूल-कमल-हाथ रे हाथी लोकतंत्र में वोट दे बण जाओं सब भारत रा साथी।

 

Join Whatsapp 26