
शहरी क्षेत्र में कांग्रेस की समीक्षात्मक रिपोर्ट पर रंधावा ने अरविंद मिढ्ढा से की चर्चा






खुलासा न्यूज, बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुखविंदर सिंह रंधावा से मिलकर बीकानेर जिले की लोकसभा क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। और उन्हें कांग्रेस को जीत के लिए की गई समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। रंधावा ने मिढ्ढा द्वारा दी गई रिपोर्ट से प्रसन्न होकर उन्हें धन्यवाद दिया और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करने का निर्देश दिया।


