रामायण एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने पहनी 35 साल पुरानी साड़ी:फैंस को दी राम नवमी की बधाई, यूजर्स बोले- आप में माता सीता की छवि दिखती है

रामायण एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने पहनी 35 साल पुरानी साड़ी:फैंस को दी राम नवमी की बधाई, यूजर्स बोले- आप में माता सीता की छवि दिखती है

रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने फैंस को राम नवमी की बधाई दी है। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने 35 साल पुराने रामायण लुक को रिक्रिएट किया है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हुए।

दीपिका ने यही साड़ी लव-कुश कांड के दौरान पहनी थी
राम नवमी से ठीक पहले दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो माता सीता के लुक में भगवा साड़ी पहनकर प्रभु श्री राम की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘यह वही साड़ी है, जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी।’ इससे पहले भी दीपिका ने माता सीता के गेटअप में 2 वीडियोज शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने शो में अपने सफर को याद किया। इतना ही नहीं उन्होंने शो के एक सीन को रिक्रिएट करते हुए लिखा- ‘थ्रो बैक, पुरानी यादें, अनएडिटेड फुटेज या क्या इसे रिक्रिएट किया गया है।’

यूजर्स बोले- मुझे आप में माता सीता की छवि दिखाई देती है
फैंस दीपिका के इन वीडियोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘मुझे आप में असल सीता माता दिखाई देती हैं।’ दूसरे फैन ने लिखा- ‘हम आपको असल में भगवान ही मानते हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘आपका यही रूप देखने की हम सभी को इच्छा थी।’ चौथे यूजर ने लिखा- ‘आज फिर हमें वही सीता मां की झलक दिखी, जो हमारे मन मंदिर में बसी है।’

अरुण गोविल और सुनील लहरी के साथ इवेंट में पहुंची थीं दीपिका
गुरुवार को दीपिका ने राम नवमी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरुण गोविल और सुनील लहरी उनके साथ नजर आ रहा हैं। दरअसल, 29 मार्च को सेलेब्स राम नवमी से जुड़े एक इवेंट में चंद्रपुर पहुंचे थे। जहां भव्य अंदाज में उनका स्वागत किया गया। अपने फेवरेट एक्टर्स को देखकर वहां की भीड़ बेकाबू हो गई।

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- ‘आप सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं। प्रभु आप पर कृपा करें।’

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |