Gold Silver

राजपुरोहित के किये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता,पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजंलि

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बाबूसिंह राजपुरोहित मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम किए गए। पुत्र लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सुबह खेतेश्वर मंदिर में विश्वहिंदू परिषद के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। राजपुरोहित ने बताया कि शाम को ट्रस्ट द्वारा राजपुरोहित मुक्तिधाम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के द्वारा मुक्तिधाम में रंग रोगन का कार्य व बैठने के लिए सीमेंट की पांच टेबल लगवाई गई ओर पौधारोपण कार्यक्रम किया श्रद्धांजलि सभा में आए हुए सभी महानुभावों ने स्व.राजपुरोहित के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं संगठन में उनका जो योगदान पर विस्तार से बताया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय आचार्य,विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री ईश्वर चंद,जोधपुर प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख गोमाराम,अखिल भारतीय महामंडलेश्वर सरजू दास महानत्यागी,महंत राम झरोखा,जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष अशोक परिहार,बीकानेर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा,ओम राजपुरोहित चंपा खेड़ी,ट्रस्ट के सदस्य ऋ षि राज गहलोत,शशिकांत गहलोत,वेद व्यास,प्रदीप सारस्वत, विक्रम राजपुरोहित,सुभाष विश्नोई,सुनील शर्मा,मदन गोपाल सोनी,देवेंद्र बिश्नोई,मनोज विश्नोई ,महेंद्र विश्नोई,रमेश राजपुरोहित,श्रवण राजपुरोहित,महेंद्र राजपुरोहित,बंसी लाल राजपुरोहित, घेवरचंद गहलोत,सोनू चड्ढा,बजरंग तंवर,अनिल हर्ष,मयूर शर्मा,हेमंत कच्छावा,कालू गोदारा,सोहन सिंह,जीतू राजपुरोहित,ओम राजपुरोहित मौजूद रहे।

Join Whatsapp 26