
राजनाथ सिंह ने बीकानेर में कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, बोले अब घड़े पर घड़ा रखकर जाती महिला नहीं होगी






बीकानेर । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के राज में देश को विदेशों से हथियार खरीदने पड़ते थे लेकिन ये नया भारत है, जहां देश खुद हथियार बना राह है। यहां कोलायत में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कांग्रेस पर कई बार हमले करते हुए कहा कि राजस्थान की पहचान अब घड़े पर घड़ा रखकर जाती महिला नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि भारत बहुत बदल गया है। हम पहले हथियार खरीदते थे और अब हथियार खुद बनाते हैं। हम अब सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो इस पर कांग्रेस सवाल खड़े करती है। ये आधुनिक और समर्थ भारत है, जिसे दुनिया देख रही है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा जनता को जनार्दन मानती है लेकिन कांग्रेस परिवार को जनार्दन मानती है। कांग्रेस और भाजपा में ये ही बड़ा अंतर है। कांग्रेस के राज में राजस्थान की पहचान घड़े पर घड़ा रखे जा रही महिला थी, लेकिन अब हर घर तक पान पहुंचाया जा रहा है तो ये तस्वीर भी बदल रही है। उन्होंने गरीब परिवारों को मकान देने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकांश लोगों को पक्के मकान मिल गए हैं, जो रह गए हैं, उन्हें जल्द मिलेगा।
अर्जुनराम मेघवाल की जीत का दावा भीड़ को देखकर राजनाथ सिंह ने कहा कि आज ज्यादा बोलने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। इतनी संख्या में लोगों को देखकर साफ है कि अर्जुनराम जीत रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की सक्रियता का जिक्र किया।
देवीसिंह को देखना सुखद : राजनाथ


