राजस्थान का 2023 का हॉलिडे कैलेंडर जारी, जानिए- कौन-कौन से होंगे सार्वजनिक अवकाश

राजस्थान का 2023 का हॉलिडे कैलेंडर जारी, जानिए- कौन-कौन से होंगे सार्वजनिक अवकाश

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को साल 2023 में सिर्फ 231 दिन ही काम करना पड़ेगा। 365 में से 134 दिन की छुट्‌टी (हॉलिडे) रहेगी। इनमें 29 सार्वजनिक अवकाश होंगे। जो त्योहार, दिवस और जयंती के मौके पर राजस्थान सरकार ने घोषित किए हैं।

छुटि्टयों में 105 दिन रविवार और शनिवार का कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। वहीं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें से 2 छुटि्टयां कलेक्टर की ओर से जिला स्तर पर दी जाएगी। वहीं दो छुट्‌टी कर्मचारी की ओर से ली जा सकती है।

 

साल 2023 में गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, धुलंडी, चेटीचंड, रामनवमी, श्री महावीर जंयती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, परशुराम जयंती, इदुलफितर, महाराणा प्रताप जयंती, ईदुलजुहा, मोहर्रम, विश्व आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामदेव जयंती, तेजा दशमी एवं खेजडली दिवस, बरावफात, महात्मा गांधी जयंती, नवरात्र स्थापना, महाराज अग्रसेन जयंती, दुर्गाष्टमी, विजय दशमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |