[t4b-ticker]

#RajasthanLockDown : लॉकडाउन क्या है?

खुलासा न्यूज़, बीकानेर/ जयपुर। दुनिया में सबसे पहला लॉकडाउन अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए किया था। इसके बाद 2013 को बोस्टन को आतंकियों की खोज के लिए लॉकडाउन किया गया था। नवंबर 2015 में पेरिस हमले के बाद संदिग्धों को पकडऩे के लिए ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था।

लॉकडाउन वह व्यवस्था है, जो महामारी या किसी आपदा के वक्त शहर में सरकारी तौर पर लागू होती है।
लॉकडाउन में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती, उन्हें सिर्फ दवा या अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है। बैंक से पैसा निकालने भी जा सकते हैं।

Join Whatsapp