
इग्लैण्ड में हुई राजस्थानी संस्कृति साकार,दीपावली की मची धूम






बीकानेर। वैसे तो दीपोत्सव की धूम पूरे देश में शुरू हो चुकी है। लेकिन इसकी चमक विदेशी धरती पर भी देखने को मिल रही है। जहां प्रवासी भारतीय अपनी संस्कृति की खुशियां वहां के लोगों के साथ बांटते है। जिसका नजारा इंग्लैंड के वोल्वर हैम्पटन शहर में देखने को मिला। जहां राजस्थानी रूट्स यूके का दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। बेहद रंगारंग इस कार्यक्रम में राजस्थानी खाने के साथ विदेश में मरुधरा की दीपावली का एहसास ताजा हो गया।
वोल्वर हैम्पटन सिटी के कृष्णा मंदिर का हॉल एक छोटे राजस्थान में बदल गया। राजस्थानी पगडिय़ां, साफे और लहंगा चुनड़ी पहने युवक युवतियां एक साथ दीपावली मनाने एकत्रित हुए। राजस्थानी रूट्स यूके की और से यह पहला प्रयास था। राजस्थानियों को सात समंदर पर आपस में जोडऩे से यह माहौल अत्यंत ही गरिमामय हो गया। इस आयोजन में 150 से अधिक लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वोल्वरहैम्पटन शहर के डिप्टी मेयर ब्लैकेनरीज एवं उनकी पत्नी सुरीना थे।
प्रवक्ता नंदलाल सहारण ने बताया की कार्यक्रम में विभिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामूहिक लक्ष्मी पूजन कर नृत्य एवं आतिशबाजी का खूबसूरत दृश्य साकार हुआ जो देखते ही बनता था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक अमित चौधरी, राम किशोर शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ रवि पुरोहित, तरुण पटेल, सुचित्रा, वीरेंदर फिरोदा, तेजल पटेल, अनामिका चौधरी एवं डॉ स्मृति पुरोहित ने सभी का आभार प्रकट किया।

