राजस्थान में छह महीने में होगी 25 हजार भर्तियां, 17 भर्ती परीक्षाएं होंगी; पटवारी, जेईएन और एएनएम के होंगे एग्जाम - Khulasa Online राजस्थान में छह महीने में होगी 25 हजार भर्तियां, 17 भर्ती परीक्षाएं होंगी; पटवारी, जेईएन और एएनएम के होंगे एग्जाम - Khulasa Online

राजस्थान में छह महीने में होगी 25 हजार भर्तियां, 17 भर्ती परीक्षाएं होंगी; पटवारी, जेईएन और एएनएम के होंगे एग्जाम

खुलासा न्यूज। राजस्थान में अगले साल 2024 तक कर्मचारी चयन बोर्ड (अधीनस्थ बोर्ड) की ओर से 17 प्रतियोगी परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा का कलेण्डर भी जारी किया है। कलेण्डर के मुताबिक परीक्षाएं 9 सितम्बर से शुरू होगी और फरवरी तक चलेगी। इसमें सूचना सहायक से लेकर पटवारी, जेईएन और एएनएम समेत अन्य विभागों में अलग-अलग पदों के लिए होगी। मौजूदा गहलोत सरकार का ये आखिरी साल है और इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सरकार ने वर्तमान और पिछले बजट में जितनी भी भर्ती की घोषणाएं की उनके पेपर का शेड्यूल आज बोर्ड ने जारी किया है। इन सभी पदों के जरिए सरकार करीब 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी।

 

9 सितम्बर को होगी सूचना सहायक

राजस्थान सरकार की ओर से सबसे पहले सूचना सहायक के 2730 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सबसे आखिरी भर्ती परीक्षा पटवारी पद के लिए होगी, जो 5378 पदों पर होगी। इसके अलावा जूनियर एकाउंटेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट में संविदा पर एएनएम, जीएनएम पद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में हॉस्टल सुप्रीडेंट, जूनियर इंजीनीयर, प्लाटून कमांडर, सिंचाई विभाग में जिलेदार पद, आंगनबाड़ी में पर्यवेक्षक, महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर समेत अन्य है।

 

ये रहेगा पेपर का शेड्यूल

 

परीक्षा का नाम व परीक्षा की दिनांक और माह

सूचना सहायक भर्ती:- 20239 सितम्बर 2023 जूनियर अकाउंटेंट एवं राजस्व लेखाकर:- 17 सितम्बर 2023 संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम):- 24 सितम्बर 2023 (सुबह शिफ्ट) संविदा नर्स (जीएनएम) सीधी भर्ती:- 24 सितम्बर 2023 (शाम शिफ्ट) संगणक सीधी भर्ती:- 14 अक्टूबर (सुबह शिफ्ट) पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता):- 14 अक्टूबर (शाम शिफ्ट) कृषि पर्यवेक्षक:- 21 अक्टूबर (सुबह शिफ्ट) सुपरवाईजर (महिला अधिकारिता विभाग):- 21 अक्टूबर (शाम शिफ्ट) उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा:- दिसंबर 2023 छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सैकण्ड:- दिसंबर 2023 पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती:- दिसंबर 2023 कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती:- जनवरी 2024 प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती:- जनवरी 2024 छात्रावास अधीक्षक ग्रेड थर्ड:- फरवरी 2024 जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती:- फरवरी 2024 पटवारी भर्ती:- फरवरी 2024 जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती:- फरवरी 2024

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26