
अगले 48 घंटों में राजस्थान का मौसम बदलेगा






सीकर। जस्थान सहित पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। हवाओं की दिशा व रफ्तार बदलने से तापमान में उछाराजस्थान सहित पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। हवाओं की दिशा व रफ्तार बदलने से तापमान में उछाल आ रहा है। फतेहपुर के न्यूनतम तापमान में करीब दो-दो डिग्री का उछाल आया।
राजस्थान सहित पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। हवाओं की दिशा व रफ्तार बदलने से तापमान में उछाल आ रहा है। फतेहपुर के न्यूनतम तापमान में करीब दो-दो डिग्री का उछाल आया। लेकिन 48 घंटे के भीतर ही तापमान में तेजी से गिरावट भी दर्ज होगी और एक बार फिर प्रदेश के कुछ इलाके जमाव बिंदू पर जाकर टिकेंगे। शेखावाटी में भी सर्दी का जोर ज्यादा रहेगा।
यूं बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। जिसका असर 11 दिसंबर तक जारी रहेगा और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी बनी रहेगी। बतादें कि 11 दिसंबर बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर हवाओं की दिशा बदलेगी और फिर प्रदेश के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा। 12 से 14 दिसंबर तक तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, बीती रात फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
जनजीवन हुआ प्रभावित
शेखावाटी में पिछले दो दिन से तापमान हो रहे उतार-चढ़ाव ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। कभी सर्दी तो कभी गर्मी होने से मौसमी बीमारियां की चपेट में लोग आ रहे हैं। लोगों की परेशानी और बढ़ गई जब उनके दैनिक काम प्रभावित हुए। मौसम के बार-बार बदलने के कारण किसान चिंतित हो रहे हैं। किसानों के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस बार विक्षोभ का असर ज्यादा है। इस कारण किसानों को फसलों में खराबा होने का डर है। हालांकि तेज सर्दी के कारण रबी की फसलों को फायदा होगा।
80 घंटे की रफ्तार से हवाएं
स्काईमेट वेदर की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान, चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढऩा जारी रखेगा। पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण, चक्रवात लैंडफॉल से पहले अपनी कुछ तीव्रता खो सकता है। यह शनिवार को पुडुचेरी और श्रीहरि कोटा के बीच गहरे दबाव के रूप में लैंडफॉल कर सकता है। तमिलनाडु के तटीय जिलों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और कर्नाटक के तटीय भागों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब बनी रहेगी। तट के साथ हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है जो 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।


