राजस्थान में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, जाने अब आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, जाने अब आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, जाने अब आगे कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के बादल छंटने के बाद लगातार तीसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी और सर्द हवा चलने से लोग सुबह व रात में ठिठुर गए। अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आने वाले पांच दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 12 घंटे में कुछ जगहों पर तापमान गिरकर 3 से 4 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उधर, 11 मार्च तक प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में 9 मार्च तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आस-पास के क्षेत्र में स्थित है, लेकिन उसका प्रभाव अभी पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम में भी किसी तरह का विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |