
राजस्थान में मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट






राजस्थान में मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
जयपुर। राजस्थान में मानसून को लेेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। कारण है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून अभी कमजोर है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से देश के कई राज्यों में आता है। राजस्थान में आने वाला मानसून बंगाल की खाड़ी से आता है। मानसून सक्रिय नहीं होने के कारण राजस्थान में जून के आखिरी सप्ताह तक आने की संभावना है। राज्य में 20 जून से प्री-मानसून की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इधर, गुरुवार को राज्य के कुछ जिलों में आंधी और बारिश छुटपुट गतिविधियां जारी रही। इससे दिन के तापमान में कमी देखने को मिली तो कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.1 डिग्री दर्ज किया गया।


