[t4b-ticker]

राजस्थान में जोर पकड़ने लगी ठंड, नवंबर में पहले सप्ताह में ऐसा रहेगा मौसम, जानें आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में जोर पकड़ने लगी ठंड, नवंबर में पहले सप्ताह में ऐसा रहेगा मौसम, जानें आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट

जयपुर। प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले जहां रात का तापमान 20 डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा है अब 15 डिग्री के पास आनेे लगा है। शनिवार को राज्य के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। यहां पारा 15 डिग्री के पास और उससे कम दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 11 डिग्री दर्ज किया गया है। सिरोही में 13. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही आने वाले दिनों में उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने लगेगी। जिसके बाद नवम्बर के पहले सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जिससे सर्दी बढ़ने के आसार है।

 

Join Whatsapp