
मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में झमाझम बारिश को लेकर आ गया अलर्ट





मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में झमाझम बारिश को लेकर आ गया अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी राजस्थान में जहां समय से तीन दिन पूर्व मानसून की विदाई हो रही है, वहीं पूर्वी राजस्थान में अभी सात दिन तक मानसून का असर बना रहेगा। इसके चलते 17 सितंबर से चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 सितम्बर को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में लगातार बढ़ रहा उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव मानसून की विदाई के लिए अनुकूल वातावरण बना रहा है।
प्रदेश से मानसून की विदाई का चरण 17 सितंबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार तीन दिन पहले मानसून वापस लौटना शुरू हो गया। इसके तहत जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर से मानसून की विदाई हो गई है। इनके अलावा जोधपुर, नागौर और बाड़मेर का कुछ हिस्सा शामिल हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि राजस्थान में नमी का स्तर कम होने और मौसम के शुष्क होने का संकेत है कि मानसून अब वापस लौटना शुरू हो रहा है। मानसून के मौसम में 413.8 MM बारिश होती है। पर अब तक 70 फीसद यानि की 701.6 MM बारिश हुई है।

