मौसम विभाग का अलर्ट चार दिन बाद बदलेगा विंड पैटर्न, अब राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अलर्ट चार दिन बाद बदलेगा विंड पैटर्न, अब राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अलर्ट चार दिन बाद बदलेगा विंड पैटर्न, अब राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से पहले ही सीकर के मौसम में बदलाव आ गया है। हवाओं की रफ्तार कम होने व वातावरण में नमी कम होने से मौसम केन्द्रों पर तापमान में उछाल आया है। मौसम केन्द्र जयपुर ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि चार दिन बाद विंड पैटर्न में बदलाव आएगा। इसके असर तापमान में गिरावट के आसार है। अलसुबह वातावरण में दृश्यता कम नजर आई। दिनभर बादलों की लुकाछिपी रही। शाम को वातावरण सर्द रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर की सूचना के अनुसार आगामी 9-10 नवंबर को प्रदेश के उत्तरी इलाकों में स्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में विंड पैटर्न में संभावित बदलाव होने पर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने और सर्दी का जोर बढ़ने की संभावना है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |