राजस्थान में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, ये इलाका रहा सबसे ठंडा, भीषण सर्दी का अलर्ट

राजस्थान में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, ये इलाका रहा सबसे ठंडा, भीषण सर्दी का अलर्ट

राजस्थान में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, ये इलाका रहा सबसे ठंडा, भीषण सर्दी का अलर्ट

राजस्थान में अब सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। प्रदेश के शेखावाटी अंचल के मैदानी इलाकों में बीती रात के तापमान में हुई गिरावट से लोगों को हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर महसूस हुआ। हालांकि क्षेत्र में सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली लेकिन सर्दी का जोर बढ़ने पर सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे। शेखावाटी के फतेहपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तरी हवाओं के असर से राजस्थान के कई शहरों में तापमान में हो रही गिरावट से लोगों को अब गलनभरी सर्दी का असर महसूस हो रहा है। दिन में अब भी पारा सामान्य से अधिक रहने के कारण सर्दी के तेवर दिन में नर्म रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के ​पूर्वी और पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहा, वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के अंत तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चलने और मौसम सर्द रहने का पूर्वानुमान जताया है।

शेखावाटी अंचल में धूजणी छुड़ाने लगी सर्दी
राजस्थान के शेखावाटी अंचल में उत्तरी हवा के असर से रात में पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। जिसके असर से फतेहपुर समेत आस पास के भागों में आज पारा सामान्य से कम दर्ज हुआ है। फतेहपुर कस्बे में बीते दो दिन में रात के तापमान में करीब 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मालूम हो बीते 5 नवंबर को फतेहपुर का न्यूतनम तापमान 12.5 डिग्री रहा वही 6 नवंबर को कस्बे का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में बीते दो तीन दिन में फतेहपुर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में तेजी से हुई गिरावट से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |