
राजस्थान/ जिससे लव मैरिज की, उसी के आशिक ने सिर में मारी गोली







जयपुर जिले के कोटपूतली में घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो लोग रात एक बजे घर में घुसे। पहले उसकी पिटाई की, फिर सिर में गोली मारकर भाग गए। बताया गया है कि हमलावरों में से एक युवक की पत्नी से शादी करना चाहता था।
कोटपूतली के खडब गांव का रहने वाला भोलाराम गुर्जर (30) ट्रक ड्राइवर था। सात साल पहले उसने लव मैरिज की थी। तीन साल से वह सेमाला में अमाई कॉलोनी के पास मकान बनाकर मां, पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। शुक्रवार रात को वह खाना खाकर बाहर वाले कमरे में सो गया। दूसरे कमरे में पत्नी व दोनों बेटे सो रहे थे। मां भी तीसरे कमरे में अकेली सो रही थी। रात को करीब एक बजे दो लोग घर में घुस आए। दोनों ने भोलाराम की पिटाई की और पिस्टल निकालकर सिर पर फायर कर दिया। भोलाराम वहीं पर अचेत हो गिर पड़ा।
तेज धमाके की आवाज सुनकर दौड़ी मां और पत्नी
फायरिंग होने पर तेज धमाके की आवाज सुनकर मां, पत्नी व दोनों बच्चे कमरे से निकल कर आए। दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। मां और पत्नी चीख पुकार करने लगी। मृतक की मां ने गोली चलाने वाले एक आरोपी नवीन जाट को पहचान लिया। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घरों से निकल कर आए। भोलाराम लहूलुहान पड़ा हुआ है। मां और पत्नी पास में बैठी रो रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। भोलाराम को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी के युवक की पत्नी से संबंध
भोलाराम गुर्जर की गांव के ही नवीन जाट से कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। वह अक्सर घर पर भी आता था। भोला की पत्नी से उसके संबंध हैं। सूत्रों की मानें तो नवीन जाट भोलाराम की पत्नी से प्रेम करता है। दोनों के बीच संबंध भी हैं। नवीन ने भोला की पत्नी से शादी करने के लिए ही उसको गोली मार दी।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया
एएसपी कोटपूतली सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम बुलाई गई। डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ जारी है।


