कांग्रेस कार्यकारिणी में होगा बड़ा फेरबदल! एक तिहाई कार्यकर्ताओं की हो सकती है छुट्टी; यह है बड़ी वजह

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस में निष्क्रिय नेताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने की कवायद चल रही है। पूर्व में करीब 30 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्षों व कार्यकारिणी को भंग करने के बाद अब प्रदेश स्तर पर एक तिहाई पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने निष्क्रिय सचिव व अन्य पदाधिकारियों की सूची तैयार कर पार्टी हाईकमान को भी भेजी है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में फेरबदल हो सकता है। इसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर दूसरे नेताओं को मौका दिया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी ने यह आकलन विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखकर किया है। इसके अलावा प्रदेश के अग्रिम संगठनों में भी फेरबदल की सुगबुगाहट चल रही है। दरअसल प्रदेश कार्यकारिणी में 115 सचिव है। निष्क्रियता के नाम पर इनमें से करीब एक तिहाई सचिवों की सूची तैयार कर ली गई है। सचिवों की कार्यशैली से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी खुश नहीं है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |