
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड





राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खुलासा न्यूज़। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को विभिन्न सेंटरों पर आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी आंसर-की विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड
-
सबसे पहले विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “Constable Recruitment 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन ID दर्ज करें।
-
इसके बाद आंसर-की PDF आपके सामने खुल जाएगी।
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 21 से 23 सितंबर 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान पुलिस में लगभग 10,000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

