Gold Silver

राजस्थान पुलिस ने उपेन यादव को किया गिरफ़्तार, अज्ञात स्थान पर ले कर गई

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपेन रविवार को सरदार शहर में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालने वाले थे। लेकिन इससे पहले शनिवार शाम को ही सरदारशहर में एंट्री से करते वक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उपेन को अज्ञात स्थान पर ले कर गई है। वहीं सोशल मीडिया पर उपेन की रिहाई को लेकर एक बार फिर अभियान शुरू हो गया है।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के रविंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार तानाशाही पर आ गई है। बेवजह उपेन यादव को गिरफ्तार कर सरकार ने बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी की है। ऐसे में अगर पुलिस ने उपेन यादव को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया। तो प्रदेशभर के बेरोजगार सरदार शहर कूच कर सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।

 

Join Whatsapp 26